Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Raipur City Crime: हेरोइन की तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया रायपुर पुलिस का आरक्षक, कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही कड़ा एक्शन
Raipur City Crime: रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद से लगातार एक्शन लिया जा रहा है। ताजा मामले में पुलिस ने अपने ही विभाग के एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है, जिसे हेरोइन की तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
Raipur City Crime: जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस द्वारा सूखे नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरक्षक की पहचान हिमांशु बर्मन के रूप में हुई है। जिसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्ठा (हेरोइन) बेचते गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से हेरोइन चिट्ठा बरामद किया गया।
Raipur City Crime: ग्राहक की तलाश में था आरोपी आरक्षक
बताया गया है कि, पुलिस को 11 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि मठपारा क्षेत्र में नीलकंठ मंदिर के पीछे एक व्यक्ति एक्सिस गाड़ी में बैठकर हेरोइन चिट्ठा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के बाद एक्शन में आई टिकरापारा और आजाद चौक पुलिस ने योजना के तहत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तभी पुलिस ने आरोपी आरक्षक को ग्राहक को हेरोइन बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद टिकरापारा और आजाद चौक पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से प्लास्टिक के कैर्री बैग में रखा 1 ग्राम हेरोइन चिट्ठा बरामद किया। जब्त हेरोइन की कीमत 8 हजार रुपए आंकी गई है।
Raipur City Crime: न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम हिमांशु बर्मन (34) बताया, जो कबीरधाम जिले के कुण्डा गांव का रहने वाला है और हाल ही में पुलिस लाइन के जनता कॉलोनी में रहता था और आमानाका थाने में आरक्षक के पद पर पोस्टेड था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : 17 मार्च को रायपुर विधानसभा का घेराव, कांग्रेस मनरेगा और स्थानीय मुद्दों को लेकर करेगी प्रदर्शन
- 2. छठी बार टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें पिछले 5 बार के रिकॉर्ड, कब.कब इंग्लैंड से हुआ मुकाबला
- 3. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीयों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम
- 4. IPL 2026 Schedule: BCCI ने आईपीएल 2026 के सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल किया जारी, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी ये टीम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

