Create your Account
CG News : बोर खनन को लेकर दो परिवारों में हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत
CG News : जगदलपुर। बड़ांजी थाना क्षेत्र के सिरीसगुड़ा गांव में खेत में बोर खनन को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मसु बघेल 60 वर्ष और उनके भाई के परिवार के बीच खेत में बोर खनन कराने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें मसु बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ांजी थाना टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद की असली वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, काले धुएं से दहला पूरा इलाका
- 2. Sushasan Tihar 2026 : पेड़ के नीचे लगी चौपाल, तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे सीएम साय, दिखी सादगी की मिसाल
- 3. MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- 4. MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद मासूम बेटे को जंगल में छोड़ा, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

