Create your Account
CG News : पुलिस की वर्दी पर लगा दाग, जब्त सोने के गहनों के गबन में महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
CG News : दुर्ग। पुलिस विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने वाले मामले में मोहन नगर थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चोरी के एक केस में जब्त की गई कीमती सोने की ज्वेलरी का गबन करने के आरोप में बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के वक्त वह 9 माह की गर्भवती बताई जा रही हैं।
मामला 4 जुलाई 2022 का है, जब सिंधिया नगर निवासी सोनल द्विवेदी के घर से 79 ग्राम सोने के जेवर और करीब 32 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। शिकायत की जांच तत्कालीन प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता को सौंपी गई थी।
30 जून 2023 को आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य के जेवर बरामद किए गए। आरोप है कि ये जेवर पीड़िता को लौटाने या नियमानुसार मालखाने में जमा करने के बजाय उन्होंने अपने पास रख लिए। रिकॉर्ड में जमा दिखाया गया, लेकिन भौतिक सत्यापन में जेवरात नहीं मिले।
आंतरिक जांच के दौरान जब्त सामान के सुरक्षित न होने और पीड़िता को जेवर वापस न मिलने की बात सामने आई। कई बार नोटिस और स्पष्टीकरण मांगे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद सख्त कदम उठाया गया। 4 मार्च 2025 को मोनिका गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद वह लंबे समय तक फरार रहीं। आखिरकार 2 फरवरी 2026 को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी उनके खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने और पद के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की विभागीय जांच हो चुकी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : पिकअप में छिपाकर ले जा रहे 2.14 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- 2. IPL 2026 : अभिषेक शर्मा पर BCCI ने लगाया जुर्माना, मैच फीस का 25% कटा और मिला डिमेरिट पॉइंट, जानें वजह
- 3. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- 4. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच PM Modi की बैक-टू-बैक बैठकें, नई सप्लाई चेन पर चर्चा, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

