Breaking News
:

UP News : अब दुबई और शारजाह में बिकेंगी पूर्वांचल की सब्जियां, शेख खाएंगे काशी का बैंगन और जौनपुर की मूली

UP News

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बनारस जिले में किसानों, बुनकरों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी सौगात आने वाली है। गंगापुर, दयालीपुर और जगदीशपुर गांवों की 87 एकड़ भूमि पर गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 35 करोड़ रुपए है। टर्मिनल का मुख्य उद्देश्य किसानों के उत्पादों को बड़े और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक जल्दी पहुँचाना है, साथ ही शहर में ट्रकों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करना भी है।


UP News : कार्गो टर्मिनल बनने से पूर्वांचल के लाखों किसानों, बुनकरों और हस्तशिल्प कलाकारों को लाभ मिलेगा। बनारस के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जमीन चिन्हित कर डीपीआर शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण और निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे न केवल किसानों की कमाई बढ़ेगी, बल्कि उनके उत्पाद अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे।


UP News : टर्मिनल बनने से परिवहन खर्च कम होगा, जिससे उत्पादों की कीमत में भी कमी आएगी। साथ ही, रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय व्यापारी सौरभ रघुवंशी ने बताया कि अभी सेवापुरी में पेरिशेबल कार्गो सेंटर है, लेकिन वह एयरपोर्ट से दूर है और ज्यादातर समय बंद रहता है। वहीं, एयरपोर्ट के पास नया टर्मिनल किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।


UP News : गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल से बनारस के आम, परवल, हरी मिर्च, बैंगन, सहजन और नींबू, मिर्जापुर का बोड़ा और बैंगन, जौनपुर की मूली जैसी सब्जियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा जाएगा। हालांकि वर्तमान में इन सब्जियों और फलों का निर्यात दुबई और शारजाह तक होता है, लेकिन मात्रा बहुत कम है। नए टर्मिनल के बनने के बाद पूर्वांचल के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पैदावार बेचने का बड़ा अवसर मिलेगा और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us