Breaking News
:

CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात, कई समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग

CG News

CG News

CG News: महासमुन्द: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन (जिला महासमुन्द) के जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, महासचिव शोभासिंह देव, राजेश साहू, विनोद यादव, गजेंद्र नायक, लालजी साहू, प्रदीप वर्मा, खोशील गेन्द्रे, खिलावन वर्मा, पवन साहू, मनीष अवसरिया, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, देवेंद्र चन्द्राकर और वारिस कुमार शामिल थे।


CG News: प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक संवर्ग की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा और त्वरित निराकरण की मांग की। एसोसिएशन ने आशीष देवांगन (व्याख्याता, शा. आशिबाई गोलछा उ.मा.शाला, महासमुन्द) के निलंबन पर विशेष आक्रोश जताया। संघ का कहना है कि यह मामला विद्यालय स्तर पर ही 31 अक्टूबर 2025 को लिखित रूप में निराकृत हो चुका था। विद्यालय में अनुशासन की जिम्मेदारी प्राचार्य और पूरे स्टाफ की होती है, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षकों के संरक्षक होते हैं। फिर भी मात्र मौखिक शिकायत पर निलंबन की कार्रवाई समझ से परे है। संघ ने मांग की कि जांच दल में संबंधित स्कूल के प्राचार्य को शामिल नहीं किया जाए और प्राचार्य स्तरीय समिति बनाकर जांच की जाए। साथ ही आशीष देवांगन के निलंबन को तत्काल निरस्त किया जाए।





CG News: इसी तरह शा. उ.मा.शाला नरतोरा के निलंबित व्याख्याता द्वारिका प्रसाद चन्द्राकर के मामले में भी संघ ने ध्यान आकर्षित किया। निलंबन से पूर्व अर्जित अवकाश की स्वीकृति के बावजूद उनका वेतन नहीं निकाला गया। एसोसिएशन ने डीईओ से संबंधित डीडीओ को निर्देश जारी करने का आग्रह किया। इसके अलावा संघ ने सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति, चिकित्सा प्रतिपूर्ति आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई, सीजीपीएफ खाता संधारण, उच्च परीक्षा अनुमति के आवेदनों का तत्काल निराकरण, वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी नियुक्ति जैसी अन्य शिक्षकीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।


CG News: जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने सभी बिंदुओं को ध्यान से सुना और यथाशीघ्र निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। शिक्षक संघ ने इस सकारात्मक प्रतिक्रिया का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि सभी मुद्दों का जल्द समाधान होगा।


CG News: प्रतिनिधिमंडल में हेमन्त कुमार खुटे, खेमलता कंवर, खोमन चंद्राकर, कीर्तन साहू, अनिता साहू, पूजा साहू, तुलसी राम साहू, तपस्या शर्मा, सरोज सोनी, चंद्रशेखर मिथलेश, ज्योति चंद्राकर, बेला मारु, नोबल ध्रुव, सविता साहू, गजेंद्र साहू, धोबा लाल पटेल, प्रफुल्ल बारीक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संवर्ग उपस्थित हुए। उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू एवम जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us