Breaking News
:

CG NEWS: आज होगा विराट संत समागम का शुभारंभ, डॉ. रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि, जय श्री राम के नारों से गूंजेगा राजिम कुंभ कल्प

CG NEWS

CG NEWS

CG NEWS: राजिम: आज राजिम कुंभ कल्प मेला में भव्य विराट संत समागम का विधिवत उद्घाटन शाम 7 बजे किया जाएगा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और समागम का शुभारंभ करेंगे।


CG NEWS: कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी और स्थानीय विधायक रोहित साहू समेत प्रदेश के कई दिग्गज जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। गरियाबंद और नवापारा क्षेत्र के स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।


CG NEWS: देशभर से जुटेगा संतों का जमावड़ा

विराट संत समागम में देश के कोने-कोने से सिद्ध संत और महात्मा पधार रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज, राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज, और प्रसिद्ध पंडोखर सरकार (संत गुरूशरण महाराज) अपना सानिध्य प्रदान करेंगे। इनके अलावा बालयोगी रामबालक दास, साध्वी प्रज्ञा भारती और स्वामी राजेश्वरानन्द सहित दर्जनों पीठाधीश्वर और महंत श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे।


CG NEWS: राजिम कुंभ कल्प मेले के दसवें दिन यानी 10 फरवरी को मुख्य मंच पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा की भव्य प्रस्तुति होगी। देशभर में ‘राम आएंगे’ भजन से लोकप्रियता बटोरने वाली स्वाति मिश्रा प्रस्तुति देंगी। श्रीराम भक्ति से ओत-प्रोत स्वाति मिश्रा के भजनों ने लाखों दिलों में जगह बनाई है। आज शाम उनके गीतों में भक्ति और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिलेगा। प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।


CG NEWS: स्थानीय मंचों पर दिखेगी छत्तीसगढ़िया संस्कृति

नवीन मेला मैदान स्थित स्थानीय मंच पर छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा। इसमें रेणु साहू (पंडवानी), हेमीन वर्मा (सुवा नृत्य), और राधा खूंटे (पंथी पार्टी) जैसे कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही पूर्वी यादव का जगराता और सूर्य प्रकाश साहू का लोकनृत्य, अनीता देवांगन की भजन संध्या और चैतु राम तारक का नाचा गम्मत, ललित निर्मलकर का भुंजिया नृत्य और चंन्द्रहास साहू का राउतनाचा।


CG NEWS: पुराने महोत्सव स्थल के नदी मंच पर भी भक्ति की धारा बहेगी। यहाँ बिसहत राम साहू द्वारा मानसगान और शिखा गोस्वामी द्वारा महाभारत कथा का वाचन किया जाएगा। साथ ही नामदास लहरे के सतनाम भजन और आर्यन के सुगम गायन का आनंद श्रद्धालु उठा सकेंगे। आने वाले दिनों में और भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us