Create your Account
MP Crime : कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार
MP Crime : पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानी रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा में एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।
यह वारदात रामपुर खजुरी हार इलाके की है, जहां 8 फरवरी को झाड़ियों के बीच 40 वर्षीय मीरा बाई का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान शक की सुई मृतिका के पति निर्भय सिंह राठौर पर जाकर ठहरी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से पड़ताल कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Navratri Special Train : नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाना हुआ आसान, 63 स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन
- 2. Raipur City Crime : दिल्ली-NCR में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बीमा मैच्योरिटी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
- 3. CG Crime : चरित्र शंका में खून से लाल हुआ घर, पति ने ‘दौली’ से पत्नी का गला काटा, आरोपी गिरफ्तार
- 4. Dinesh Karthik-Deepika Baby: दिनेश कार्तिक के घर फिर आई खुशियों की बहार: पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म, जानिए क्या रखा नाम?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

