Create your Account
CG Crime: बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, ब्लेड से रेता गला, हालत गंभीर, रायपुर रेफर
- Pradeep Sharma
- 09 Feb, 2026
CG Crime:बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगा में देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा नेता एवं ग्राम के पूर्व सरपंच नोहर साहू
CG Crime:बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगा में देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा नेता एवं ग्राम के पूर्व सरपंच नोहर साहू पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में साहू के गले पर ब्लेड से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
CG Crime: हमले के तुरंत बाद घायल भाजपा नेता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार गले पर गहरा और गंभीर घाव है।
CG Crime: प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोहर साहू गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान देर रात गांव के ही एक युवक ने अचानक उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
CG Crime: ग्रामीणों के मुताबिक, हमला करने वाला युवक गांव के वर्तमान सरपंच का पुत्र बताया जा रहा है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। खम्हारिया थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- 2. KKR vs SRH IPL 2026: रहाणे के स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल, कप्तान ने दिया करारा जवाब, बोले- उनका अलग एजेंडा
- 3. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
- 4. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

