Breaking News
:

Ayush Mhatre meet Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे, सचिन तेंदुलकर ने गिफ्ट की स्पेशल जर्सी

Ayush Mhatre meet Sachin Tendulkar

Ayush Mhatre meet Sachin Tendulkar: नई दिल्ली जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी अपने नाम की। मुंबई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों और ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों के बीच हुआ, जहां परिवार और प्रशंसकों ने उन्हें कंधों पर बिठाकर जीत का जश्न मनाया।


Ayush Mhatre meet Sachin Tendulkar: देश लौटते ही आयुष के लिए एक और यादगार पल तब आया, जब वे अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर से मिलने उनके घर पहुंचे। यह मुलाकात उनके करियर के सबसे खास क्षणों में से एक बन गई। सचिन ने उन्हें विश्व कप जीत की बधाई दी और अपने करियर की अंतिम टेस्ट सीरीज में पहनी हुई साइन की गई जर्सी उपहार में दी। जर्सी पर लिखे संदेश में सचिन ने आयुष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवा कप्तान के लिए यह सम्मान किसी ट्रॉफी से कम नहीं था। मुलाकात के दौरान सचिन ने आयुष को अहम सलाह भी दी।


Ayush Mhatre meet Sachin Tendulkar: उन्होंने कहा कि सफलता के साथ कई तरह के आकर्षण और ध्यान भटकाने वाली चीजें सामने आएंगी, लेकिन एक खिलाड़ी को हमेशा अपने खेल और मेहनत पर फोकस बनाए रखना चाहिए। लगातार अभ्यास और अनुशासन ही आगे बढ़ने का रास्ता है। इस खास मुलाकात का वीडियो आयुष ने सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा कि वे सचिन को टीवी पर देखकर बड़े हुए हैं और आज उनसे आशीर्वाद पाना उनके लिए गर्व की बात है।


Ayush Mhatre meet Sachin Tendulkar: न्होंने कहा कि इस जर्सी को वे सम्मान के साथ संजोकर रखेंगे। मैदान पर भी आयुष ने कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 62 रनों की अहम पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 पारियों में 214 रन बनाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कप्तानी, संयम और प्रदर्शन की सराहना क्रिकेट जगत में हो रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us