Abhishek Sharma: T20 विश्व कप में टीम इंडिया को झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती
Abhishek Sharma: नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण (स्टमक इंफेक्शन) के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों से वह अस्पताल में भर्ती हैं और जांच-पड़ताल जारी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आज (बुधवार) छुट्टी मिल पाएगी या नहीं।
Abhishek Sharma: अभिषेक की फिटनेस को लेकर नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच पर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि उनका मैच में खेलना फिलहाल संदिग्ध है। टीम प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि यदि वह फिट नहीं हुए तो संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है, जबकि ईशान किशन दूसरे ओपनर हो सकते हैं। हालांकि, टीम को उम्मीद है कि अभिषेक 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए फिट हो जाएंगे। उनका स्वास्थ्य और रिकवरी अब मुख्य प्राथमिकता है।
Abhishek Sharma: बताया जा रहा है कि अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच से पहले भी अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं थे। उन्होंने मैच खेला, लेकिन पहले ही गेंद पर आउट हो गए और फील्डिंग के दौरान नहीं उतरे। तेज बुखार के कारण ड्रिप चढ़ाई गई थी। अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं ले सके। कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि गौतम गंभीर के घर डिनर में जाने के बाद हालत बिगड़ी, लेकिन आधिकारिक रूप से पेट इंफेक्शन की पुष्टि हुई है।
Abhishek Sharma: विश्व के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक ने 39 टी20आई में 36.03 की औसत से 1297 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 194.46 का रहा है। दो शतक और आठ अर्धशतक उनके नाम हैं। उनका खेलना पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अहम है, जहां शाहीन अफरीदी अभी तक उन्हें आउट नहीं कर पाए।

