Create your Account
त्यौहारी सीजन में सेहत से खिलवाड़, पुलिस ने किया 1.5 क्विंटल पनीर जब्त, असली नकली की पहचान के लिए कार्रवाई जारी...
MP News : भोपाल। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही अवैध रूप खाद्य पदार्थों की तस्करी शुरू हो गई है। मिलावटी मावे और पनीर को सप्लाई कर लोगो की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने आज बड़ी मात्रा में पनीर की खेप पकड़ी हैं।
MP News : पुलिस कंट्रोल रुम की सूचना पर नादरा बस स्टैंड से आ रहे एंबेसडर वाहन को रोका तलाशी ली, वाहन के ऊपर एवं पिछली डिग्गी में बड़ी मात्रा में पनीर रखा पाया। फिलहाल पनीर असली है या नकली इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की सूचना के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। जिला फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस, थाना कोहेफिजा के द्वारा आज एम्बेसडर कार से 1.5 क्विंटल पनीर का परिवहन होना पाये जाने पर वाहन को रोककर खाद्य सुरक्षा प्रशासन को सूचित किया गया था।

MP News : जांच में पनीर की खेप सीहोर से अशोकनगर के लिये बुक करना बताया गया है। सीहोर से याक़ूब शाह के द्वारा पनीर अशोकनगर के लिये भेजा गया था। मौके पर अन्य किसी के उपस्थित नही होने के कारण वाहन चालक याक़ूब शाह से पनीर के नमूने लिये जा रहे हैँ । फ़िलहाल एंबेसडर मय पनीर के थाना परिसर में खड़ा है। वाहन चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran-US-Israel: UAE का फुजैराह तेल टर्मिनल पर अटैक, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना, खार्ग द्वीव पर हमले से भड़का ईरान
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, CISF में बनेंगे DIG, आदेश जारी
- 3. India Navy Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में महाजंग के बीच ओमान की खाड़ी में भारत ने उतारी वारशिप, आईएनएस सूरत तैनात, अलर्ट मोड में इंडियन नेवी
- 4. CG 12th Board Hindi Paper Leaked: 12वीं बोर्ड हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, माशिम ने दर्ज कराई एफआईआर, जांच शुरू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

