Create your Account
धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, रोड पर टहल रहे लोगो को अनियंत्रित कार ने कुचला, 2 की मौत...
धमतरी: धमतरी जिले के कुरूद दरबा में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आई एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे टहल रहे ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, ये लोग सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को कुरूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने, निगम मंडलों में नियुक्ति आदेश जारी, देखें लिस्ट
- 2. CG News : मछली पकड़ना पड़ा भारी, एनीकट की तेज धारा में बहा युवक, रेस्क्यू जारी
- 3. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 4. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

