Create your Account
On Bakrid an Old Man Sacrificed Himself: देवरिया में बकरीद पर चौंकाने वाली घटना, बकरीद पर बुजुर्ग ने गला काट कर दी अपनी कुर्बानी, पत्र में लिखा- 'बकरा भी जीव है'
On Bakrid an Old Man Sacrificed Himself: देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में बकरीद के दिन एक हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर दिया। यहां 60 वर्षीय ईश मोहम्मद ने बकरीद की नमाज अदा करने के बाद अपनी कुर्बानी दे दी। उन्होंने एक पत्र में लिखा, "इंसान बकरे को बच्चे की तरह पालकर कुर्बानी देता है, वह भी जीव है। मैं अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम करता हूं।" यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
ईश मोहम्मद हर बकरीद से पहले अंबेडकर नगर की किछौछा दरगाह पर जाते थे। इस बार भी वह शुक्रवार को वहां से लौटे। शनिवार को बकरीद की नमाज अदा करने के बाद वह अपनी झोपड़ी में गए। करीब 10 बजे उनकी पत्नी हजरा खातून ने झोपड़ी से कराहने की आवाज सुनी। अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि ईश मोहम्मद ने बकरे की हलाल करने वाले चाकू से अपना गला काट लिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
पुलिस ने घायल ईश को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि ईश ने अंधविश्वास के चलते यह कदम उठाया। उनके पत्र में लिखा था, "कोई मुझे कत्ल नहीं किया, मेरी मिट्टी सकून से देना।" उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
- 2. Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
- 3. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- 4. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

