Create your Account
कुलभूषण जाधव के अपहरण में शामिल मुफ्ती शाह मीर की बलूचिस्तान में गोली मारकर हत्या
तुर्बत: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना में मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुफ्ती शाह मीर वही शख्स था, जिसने भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को ईरान से अगवा करने में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की सहायता की थी। पुलिस के अनुसार, मुफ्ती नमाज अदा करने के बाद तुर्बत की एक मस्जिद से बाहर निकल रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
गंभीर रूप से घायल मुफ्ती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शाह मीर जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) का सक्रिय सदस्य था और मुफ्ती की आड़ में हथियारों व मानव तस्करी में लिप्त था। वह ISI का करीबी सहयोगी माना जाता था और अक्सर आतंकी शिविरों में देखा जाता था।
2016 में ISI ने जाधव को ईरान-पाकिस्तान सीमा से अगवा किया था, जिसमें मुफ्ती की अहम भूमिका थी। जाधव को बाद में पाक सेना को सौंप दिया गया और 2017 में उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। वह अभी भी पाक जेल में हैं। मुफ्ती पर पहले भी दो बार हमले हो चुके थे। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल
- 2. IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत का दबदबा, क्रांति गौड़ के पांच विकेट से इंग्लैंड 170 रन पर ढेर
- 3. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 4. IND W Vs ENG W day 3 : लॉर्ड्स में यस्तिका भाटिया ने जड़ा शतक, घोष की फिफ्टी, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

