Create your Account
MP News: मध्य प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव, युवा और महिला मोर्चा को मिले नए अध्यक्ष, देखें किन्हें मिली कौनसी जिम्मेदारी
MP News: भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में शनिवार को महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नए अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए पार्टी संगठन में नए नेतृत्व को मौका दिया है। जारी आदेश के अनुसार श्याम टेलर को भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) का नया प्रदेश अध्यक्ष और अश्विनी परांजपे को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही संगठन ने मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी, आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी और जितेंद्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
MP News: श्याम टेलर ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। छात्र राजनीति से आगे बढ़ते हुए वे शाजापुर जिले के भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भी रहे। संगठनात्मक समझ, सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की यह अहम जिम्मेदारी दी है।
MP News: वहीं, महिला मोर्चा का नेतृत्व अब जबलपुर की अश्विनी परांजपे संभालेंगी। वे इससे पहले महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं और संगठन में लम्बे समय से सक्रिय रही हैं। उनकी नियुक्ति को महिला मोर्चा में नए सशक्त नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
- 2. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 3. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 4. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

