Create your Account
MP News : अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण पर केंद्र और राज्य सरकारों का समन्वय, सीएम डॉ मोहन ने केंद्रीय संसदीय समिति से की चर्चा
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास तथा कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उनका उद्देश्य यह है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पहुंचे। उन्होंने यह बातें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्यों के साथ चर्चा के दौरान कही।
MP News : सीएम डॉ यादव ने बताया कि राज्य शासन विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझावों और नवाचारों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए स्थानीय समुदायों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद को महत्व दिया जा रहा है।
MP News : केंद्रीय समिति के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि समिति राज्य के दौरे के दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का मैदानी स्तर पर मूल्यांकन कर रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों के सेवा में प्रतिनिधित्व और उनके कल्याण संबंधी गतिविधियों की प्रगति का आंकलन भी किया जा रहा है। समिति द्वारा तैयार की जाने वाली रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की जाएगी।
MP News : इस दो दिवसीय दौरे में राज्यसभा और लोकसभा के कई सांसद भी शामिल थे, जिनमें मिथलेश कुमार, ममता ठाकुर, सुमित्रा बाल्मीक, देवेन्द्र प्रताप सिंह, फूलो देवी नेताम, रवांगारा नार्जरी, हरीश मीना, अरूण कुमार, प्रोतिमा मंडल, जगन्नाथ सरकार, गोविंद करजोल, डी. प्रसाद राव और विष्णु दयाल राम प्रमुख रूप से शामिल थे। MP News : इस बैठक के माध्यम से केंद्रीय और राज्य सरकार के बीच अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण के लिए रणनीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 2. CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े
- 3. Raipur City News: 300 फाइव स्टार होटलों को चूना लगाने वाला 'हाई-प्रोफाइल' ठग बिंगसन जॉन गिरफ्तार, 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज से था प्रेरित, होटल हयात को बनाया था ठगी का निशाना
- 4. Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Sarahseili
January 21, 2026 at 03:57 PM
Greetings! Hope you're having a good one. Dear Site Owner, I'm reaching out with an offer of financial backing for your web platform. This is a grant, not investment. Interested in exploring possibilities? Please contact me on WhatsApp +79605581240
Nikitaseili
February 18, 2026 at 12:10 PM
Hi there! Wishing you a great day ahead. Hello, I provide grants to website owners for development and growth. If you're looking for financial backing without repayment terms, I'd welcome a conversation. Please contact me on WhatsApp +79950255350
Susanneseili
May 31, 2026 at 11:44 PM
Good day! Hope this message finds you well. Hello, I support websites through philanthropic backing. No strings attached. Would you like to explore financial support for your platform? Please contact me on WhatsApp +48698143637
Susanneseili
June 23, 2026 at 09:48 PM
Warm greetings! Hope you're doing well. Greetings, I'm reaching out to offer financial assistance for your web project. This is a genuine grant opportunity. Would you like to learn more? Please contact me on WhatsApp +971585728875
Eleonoraseili
June 26, 2026 at 07:31 PM
Warm greetings! Hope you're doing well. Greetings, I'm contacting webmasters about financial sponsorship opportunities. Your site appears worthy of support. Open to discussion? Please contact me on WhatsApp +6281238094105
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

