Create your Account
MP News : पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई खुद को आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम
MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। शिवाजी पार्क कॉलोनी, पुलिस ऑफिसर्स मेस के पीछे रहने वाले 48 वर्षीय राजेंद्र शर्मा ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही घर के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते पूरा शरीर आग की लपटों में घिर गया।
स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे राजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद राजेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र पेशे से कारपेंटर था। बीते कुछ समय से उसकी पत्नी ज्योति बच्चों के साथ अलग रह रही थी और दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक तनाव के चलते राजेंद्र ने यह कदम उठाया। घटना के बाद राजेंद्र के भाई ने पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, सीएसपी पल्लवी शुक्ला के अनुसार पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज करा चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- 2. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 3. Stock Market July 3: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान
- 4. Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

