Create your Account
MP Crime : दंपति की गला रेतकर हत्या, खून से सने शवों से दहला क्षेत्र, पुलिस जांच में जुटी
MP Crime : बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 2 में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेश हाके और उनकी पत्नी पुस्तकला हाके की उनके ही घर में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के मुताबिक, हत्या देर रात की बताई जा रही है। रमेश हाके सिंचाई विभाग की राजीव सागर परियोजना में वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त थे। रोजाना की तरह सुबह जब वे टहलने नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों पति-पत्नी के शव खून से सने पड़े मिले। मृतक दंपति के दोनों बच्चे नागपुर में नौकरी करते हैं और घर पर अकेले रहते थे।
हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस लूटपाट या पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। घटना की सूचना पर कटंगी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात के पीछे का राज उजागर कर दिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
- 2. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 3. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 4. CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

