Create your Account
MP Crime : बाइक सवार बदमाशों ने बजरंग दल कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात
- Rohit banchhor
- 28 Oct, 2025
बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
MP Crime : कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कैमोर क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब बजरंग दल कार्यकर्ता और बीजेपी नेता निलेश रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
बता दें कि घटना एसीसी सीमेंट प्लांट के पास, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हुई। निलेश रजक अपनी बाइक से गुजर रहे थे तभी दूसरी बाइक में सवार बदमाशों ने उन पर नजदीक से गोली चला दी। गोली लगते ही निलेश मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
कैमोर में आक्रोश और तनाव का माहौल है, स्थानीय लोगों ने विरोध में बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओपी वीरेंद्र धुर्वे ने बताया कि मामले में जांच जारी है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में बाइक सवार हमलावर स्पष्ट नजर आ रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 2. CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े
- 3. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 4. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

