Create your Account
बदमाश ने विधवा का घर बुल्डोजर से ढहाया, वीडियो हुआ वायरल
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में एक विधवा के घर को बदमाशों ने ढहा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, छोला थाना क्षेत्र में स्थित सरजू बाई (75) शिव नगर स्थित एक मकान में 24 साल से रह रही है।
उनका आरोप है कि मंगलवार को क्षेत्र के बदमाश बंटी बघेल, बंटी सरदार और जगदीश वंशकार ने जेसीबी लेकर पहुंचे और घर ढहा दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सरजू बाई के भतीजे पवन अहिरवार का कहना है कि यह मकान सरजू बाई के पति तोरण सिंह ने साल 2002 में हाफिज अली से खरीदा था। आर्थिक हालत ठीक न होने से उस वक्त रजिस्ट्री नहीं करवा पाए थे, लेकिन एक अनुबंध करवाया गया था।
वर्ष 2003 में तोरण सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद हाफिज अली ने रजिस्ट्री नहीं करवाई और फिर बंटी बघेल को जगह बेच दी। अब उन्होंने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घर तोड़ दिया। ये घर सरजू बाई ने भी किराए पर दिया था। जिससे उसका गुजारा चलता था। मामले में पवन अहिरवार का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

Related Posts
More News:
- 1. UP News : मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में यूपी का बड़ा बदलाव: 976 सीएचसी पर शुरू हुई टेलीमेडिसिन, एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की अवधारणा को मिला नया बल
- 2. iQOO Z11 लॉन्च, दमदार बैटरी-मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट से लैस है फोन, कीमत बस इतनी...
- 3. CG Assembly Budget Session: धान खरीदी पर मंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष का बर्हिगमन, भूपेश ने पूछा- कितने किसानों के धान का समर्पण कराया गया
- 4. CG News: बीजेपी झुग्गी-झोपड़ी जिला संयोजक-संभाग प्रभारी और प्रदेश प्रकोष्ठ कार्यसमिति का ऐलान, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.