Create your Account
नाबालिग युवती ने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बालोद: बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के भीमपूरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कच्ची उम्र में प्यार का दर्दनाक अंत देखने को मिला, जब एक नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात प्रेमी के घर पर हुई, जहां दोनों ने फांसी का फंदा लगाया।
हैरानी की बात यह रही कि नाबालिग युवती का फंदा टूट गया और वह जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रेमी फांसी के फंदे पर लटकता रहा और उसकी भी जान चली गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद डौंडी लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और लोग इस दुखद अंत पर चर्चा कर रहे हैं। जांच के बाद ही सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मऊगंज में 1 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
- 2. MP News : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जमीन के नीचे दफन मिला 2065 लीटर शराब जब्त
- 3. Sourav Ganguly's Birthday : सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बड़ा तोहफा, राजकुमार राव की बायोपिक फिल्म ‘दादा’ का फर्स्ट लुक जारी
- 4. ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

