Create your Account
मकान में भीषण विस्फोट, मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका, राहत कार्य जारी...
- Rohit banchhor
- 19 Oct, 2024
मौके पर पहुंची प्रशासनिक और नगर निगम की टीम जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने में जुटी है।
MP News : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के इस्लामपुरा इलाके में शनिवार को एक मकान में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके बाद मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। इस मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है।
MP News : स्थानीय लोगों के अनुसार यह विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों में दरारें आ गईं। हालांकि, विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ लोग इसे सिलेंडर विस्फोट बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि मकान में पटाखों का निर्माण होता था, जिससे यह हादसा हुआ।
MP News : मौके पर पहुंची प्रशासनिक और नगर निगम की टीम जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने में जुटी है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एहतियात बरती जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों में प्रशासन के देर से पहुंचने को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। धमाके के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : चोरी के नीयत से आए बदमाशों ने किसान को उतारा मौत के घाट, बेटा घायल
- 2. MP News : रंगपंचमी पर उज्जैन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
- 3. CG Transfer : 14 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- 4. Pink Petrol Unit : महिला दिवस पर रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल यूनिट’ शुरू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

