Create your Account
Mann Ki Baat: पीएम मोदी की मन बात में नवाचार, कृषि, खेल और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर, जानें क्या कहा
Mann Ki Baat: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवंबर महीना देश के लिए कई प्रेरणादायक घटनाओं से भरा रहा। 26 नवंबर को संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत की गई।
Mann Ki Baat: पीएम ने बताया कि 25 नवंबर को अयोध्या में राममंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण और उसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ। उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO सुविधा के उद्घाटन को भारत की एविएशन सेक्टर में बड़ी उपलब्धि बताया। इसी के साथ मुंबई में INS ‘माहे’ के नौसेना में शामिल होने और Skyroot के ‘Infinity Campus’ के शुभारंभ को उन्होंने भारत की नई ऊर्जा और नवाचार क्षमता का प्रतीक बताया।
Mann Ki Baat: कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। देश ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया है। दस साल पहले की तुलना में यह उत्पादन 100 मिलियन टन अधिक है।
Mann Ki Baat: खेल जगत में भारत की चमक
पीएम मोदी ने कहा कि खेलों में भारत का प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2027 की मेजबानी मिलने को उन्होंने देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों और गौरवपूर्ण उपलब्धियों को सामने लाने का प्लेटफॉर्म है।
Mann Ki Baat: Gen-Z की इनोवेटिव सोच का उदाहरण: ISRO की ड्रोन प्रतियोगिता
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए ISRO की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का ज़िक्र किया। इस प्रतियोगिता में युवाओं ने मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में GPS के बिना ड्रोन उड़ाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मंगल पर GPS नहीं होता, इसलिए ड्रोन को कैमरे और इनबिल्ट सॉफ्टवेयर की मदद से खुद ही पैटर्न पहचानकर उड़ना था। पुणे की एक युवा टीम ने कई प्रयासों के बाद आंशिक सफलता हासिल की और उनका ड्रोन मंगल जैसी परिस्थितियों में कुछ समय उड़ने में कामयाब रहा।
Mann Ki Baat: ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश फिर दोहराया
पीएम मोदी ने कहा कि वे हर अवसर पर ‘Vocal for Local’ को बढ़ावा देते हैं। G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी उन्होंने विश्व नेताओं को जो उपहार दिए, उनमें भारतीय शिल्प, परंपरा और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी गई।
Mann Ki Baat: महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को पीएम की सराहना
प्रधानमंत्री ने महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि टीम ने बिना एक भी मैच हारे टूर्नामेंट अपने नाम किया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री निवास पर खिलाड़ियों से मुलाकात का ज़िक्र करते हुए कहा कि टीम का जज़्बा और साहस हर भारतीय को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह विजय भारत के खेल इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।
Related Posts
More News:
- 1. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 2. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 3. Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
- 4. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

