Create your Account
ललित मोदी को तगड़ा झटका, वानुआतु सरकार ने पासपोर्ट रद्द करने के दिए आदेश
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्थापक ललित मोदी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर के देश वानुआतु ने उनकी नागरिकता और पासपोर्ट को रद्द करने का निर्णय लिया है। वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने सोमवार को नागरिकता आयोग को यह निर्देश जारी किया। सरकार का कहना है कि ललित मोदी ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए इस देश की नागरिकता हासिल की थी, लेकिन इसके लिए उनके पास कोई ठोस और वैध आधार नहीं था। ललित मोदी भारत में वित्तीय अनियमितताओं और गबन के गंभीर आरोपों के चलते वांछित (वांटेड) हैं।
वानुआतु के पीएम ने कहा कि मोदी के नागरिकता आवेदन के दौरान इंटरपोल की जांच में कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया था। हालांकि, हाल ही में पता चला कि भारत द्वारा इंटरपोल को जारी किए गए दो अलर्ट नोटिस को सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया गया था। पीएम ने जोर देकर कहा कि वानुआतु का पासपोर्ट एक सम्मान है और इसे केवल उचित कारणों से ही दिया जाना चाहिए।
वानुआतु सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी नागरिकता और निवेश कार्यक्रम को सख्त किया है। इसमें इंटरपोल सत्यापन सहित ट्रिपल-एजेंसी जांच शामिल है, जिसके चलते कई आवेदन खारिज हुए हैं। दूसरी ओर, ललित मोदी ने हाल ही में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इसकी जांच नियमों के तहत की जाएगी और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। ललित मोदी 2010 से भारत से बाहर हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हैवान बना पति, पत्नी को बुलेट बाइक से कई बार कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
- 2. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
- 3. IND vs ENG T20 Playing 11: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग का डेब्यू
- 4. FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू, 8 टीमें खिताब की दौड़ में, शेड्यूल का ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

