Create your Account
Kolkata : पूर्व नियोजित थी महिला डॉक्टर से दरिंदगी, भ्रष्टाचार के खुलासे के डर से दिया गया था अंजाम, CBI को मिले ठोस सबूत
- Pradeep Sharma
- 03 Nov, 2024
Kolkata Brutality with a female doctor: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घटना पूर्व नियोजित थी, ऐसा सीबीआई जांच
कोलकाता। Kolkata Brutality with a female doctor: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घटना पूर्व नियोजित थी, ऐसा सीबीआई जांच में सामने आया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, जांच में मिले तथ्य इस ओर इशारा करते हैं कि अस्पताल में व्याप्त आर्थिक भ्रष्टाचार के पर्दाफाश के डर से वारदात को अंजाम दिया गया था।
Kolkata Brutality with a female doctor: जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस भ्रष्टाचार में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली कई लोगों का हाथ होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में सबूतों को मिटाने में उनकी सक्रिय भूमिका के प्रमाण मिले हैं।
बड़ी साजिश के संकेत
Kolkata Brutality with a female doctor: सीबीआई ने अदालत में जमा की गई चार्जशीट में अस्पताल में कार्यरत सिविक वॉलंटियर संजय राय को मुख्य आरोपी बताया है, जबकि जांच में वारदात के पीछे एक बड़ी साजिश होने के संकेत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में कोलकाता पुलिस ने भी संजय राय को मुख्य आरोपी बताया था, परंतु सीबीआई ने बाद में संदीप घोष और अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया।
एमबीबीएस चयन प्रक्रिया में अनियमितता
Kolkata Brutality with a female doctor: सीबीआई के निष्कर्षों के अनुसार, एमबीबीएस चयन प्रक्रिया में 2021 में गड़बड़ी हुई थी, जिसमें संदीप घोष की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस अनियमितता का खुलासा सबसे पहले आरजी कर के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने किया था। उनकी याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले के वित्तीय पहलुओं की जांच के निर्देश दिए थे।
हाउस स्टाफ के चयन में भी अनियमितताएं
Kolkata Brutality with a female doctor: जांच में हाउस स्टाफ के चयन में भी अनियमितताओं के सबूत मिले हैं। घोष का करीबी विश्वासपात्र आशीष पांडे, जिसे सीबीआई ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, इस गड़बड़ी का एक उदाहरण है। ईडी ने भी इस मामले में स्वत: प्रवेश कर वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 3. CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश
- 4. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

