Create your Account
Ketika Sharma Adhi Dha Song: ‘रॉबिनहुड’ के गाने ‘आधी धा सरप्रिसु’ को लेकर गरमाया माहौल, उठ रही बैन की मांग, यूजर्स बोले घिनौना है ये…
मुंबई : Ketika Sharma Adhi Dha Song: नितिन और श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म रॉबिनहुड का गाना ‘आधी धा सरप्रिसु’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। 10 मार्च को रिलीज हुए इस गाने में एक्ट्रेस केतिका शर्मा नजर आ रही हैं, लेकिन इसके हुक स्टेप और लिरिक्स को लेकर दर्शकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे अश्लील बताते हुए बैन करने की मांग की है, वहीं कोरियोग्राफर शेखर मास्टर की भी आलोचना हो रही है।
Ketika Sharma Adhi Dha Song: हुक स्टेप पर मचा बवाल
गाने में केतिका शर्मा के डांस स्टेप्स को बेहूदा और फूहड़ बताया जा रहा है। खासकर एक स्टेप में, जहां वह स्कर्ट खोलकर डांस करती हैं और अगले स्टेप में कमर मटकाते हुए हाथ रखती हैं, इसे लेकर यूजर्स भड़क गए हैं। लोगों का कहना है कि यह स्टेप परिवार के साथ बैठकर देखने लायक नहीं है और इसे रोमांस नहीं, बल्कि अश्लीलता करार दिया जा रहा है।
Ketika Sharma Adhi Dha Song: सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “यकीनन स्क्रीन पर रोमांस दिखाया जाना चाहिए, लेकिन यहां जो दिखाया जा रहा है वह फूहड़ता है। परिवार के साथ नहीं, अकेले देखना भी मुश्किल हो रहा है।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “अश्लीलता की सारी हदें पार हो गई हैं। यह गाना देखने लायक नहीं है। कोरियोग्राफर शेखर मास्टर को अब रिटायर हो जाना चाहिए।”
Ketika Sharma Adhi Dha Song: केतिका शर्मा भी विवादों में
अपने डांसिंग स्किल्स के लिए पहचानी जाने वाली केतिका शर्मा इस गाने को लेकर विवादों में घिर गई हैं। वीडियो में उनके बॉडी पर तेल लगा हुआ है, जिससे वह और भी ग्लैमरस नजर आ रही हैं, लेकिन यही बात दर्शकों को खटक रही है।
Ketika Sharma Adhi Dha Song: क्या होगा आगे?
गाने के खिलाफ लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए, फिल्म मेकर्स पर इसे एडिट करने या हटाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। फिलहाल, फिल्म रॉबिनहुड और इसका गाना ‘आधी धा सरप्रिसु’ सुर्खियों में बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, संरक्षित गोह समेत तीन जीवित वन्यजीवों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- 2. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
- 3. JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
- 4. Online Betting : 12 हजार की लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, किराये के बैंक खाते से चला 1.69 करोड़ का साइबर फ्रॉड नेटवर्क
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

