Create your Account
Kedarnath धाम के बंद हुए कपाट, अगले 6 महीने यहां होगी पूजा-अर्चना
Kedarnath Dham: केदारनाथ। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 4 बजे से पूजा के साथ खोले गए थे, और 8:30 बजे उन्हें बंद कर दिया गया। अब केदारनाथ की पूजा अगले 6 महीने उखीमठ में होगी। आपको बता दें कि कपाट हर साल भैया दूज के दिन बंद होते हैं। इस दिन पंचमुखी मूर्ति को चल विग्रह डोली में रखा जाता है। यह डोली उखीमठ के ओंकारेश्वर पहुंचेगी। यात्रा गौरीकुंड और सोनप्रयाग से होते हुए रामपुर पहुंचेगी। 5 नवंबर को केदारनाथ की मूर्ति ओंकारेश्वर में विराजमान होगी।
Kedarnath Dham: 16 लाख यात्री दर्शन के लिए पहुंचे
इस साल 16 लाख यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आए थे। पिछले 6 दिनों में लगभग 1 लाख श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। आज यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद होंगे। कपाट बंद होने के समय हजारों श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। पूरे मंदिर परिसर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। पंचमुखी मूर्ति को चल विग्रह डोली के जरिए उखीमठ के लिए रवाना किया गया। गौरीकुंड से सोनप्रयाग होते हुए डोली रविवार रात रामपुर में विश्राम करेगी। इसके बाद 5 नवंबर से उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ के दर्शन होंगे। इस दौरान केदारनाथ यहां विराजमान रहेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 2. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 3. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 4. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

