Create your Account
शुरू हुई हिंदू एकता पदयात्रा, धीरेंद्र शास्त्री ने एकजुट होने का किया आह्वान, लव जिहाद पर दिया बड़ा बयान
बागेश्वर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने आज से हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाएगी। इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंचे। यात्रा की पूर्व संध्या पर धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया।
हिंदुओं का मुद्दा उठाया
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, और इसे रोकने के लिए हमें सड़क पर उतरना होगा। यह हिंदू जागृति और बजरंगवली के भक्तों की भक्ति का उबाल है। यदि हिंदू एक आवाज में उठ खड़े हों, तो इस देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जा सकता है।" उन्होंने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों और हिंदुओं की घटती जनसंख्या का मुद्दा उठाते हुए चिंता व्यक्त की।
लव जिहाद पर प्रहार
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "कई परिवारों ने अपनी बेटियों को लव जिहाद के नाम पर खो दिया है। ऐसे परिवार हमारे पास रोते हुए आते हैं। यह स्थिति हिंदुओं के लिए चिंताजनक है, और इसे रोकने के लिए हमने हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रण लिया है। जाति और पंथ के भेद को मिटाकर हिंदुओं को संगठित करना हमारा उद्देश्य है।"
यात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "यह कोई भीड़ नहीं, बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा है। बागेश्वर धाम में रोज यह मेला लगता है। जातियों में बंटने से हिंदू कमजोर होंगे, इसलिए हमने जाति-पाति मिटाकर एकता का संकल्प लिया है।" उन्होंने इसे केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हिंदू जागरूकता का संगम बताया।
धीरेंद्र शास्त्री का संकल्प
इस पदयात्रा के माध्यम से धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू समाज में एकजुटता लाने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हिंदुओं के आत्मसम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है।
Related Posts
More News:
- 1. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
- 2. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 3. IIM brainstorming session : सरकार के कामकाज में अब दिखेगा बड़ा बदलाव: विजय शर्मा, दो दिवसीय चिंतन शिविर में टेक्नोलॉजी, सुशासन और प्राकृतिक खेती पर हुआ मंथन
- 4. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

