Create your Account
Helicopter Crash: पुणे के बवधन इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत
Pune Helicopter Crash: पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार, 2 अक्टूबर की सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोगों की जान चली गई। हादसा बवधन इलाके में हुआ, जहां हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलिपैड से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Pune Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 6:45 बजे ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलिपैड से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद यह लावले और ऑक्सफोर्ड के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए, लेकिन हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों को बचाया नहीं जा सका।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इलाके में घना कोहरा होने के कारण पायलट को विजिबिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि कोहरे के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, अभी तक हादसे की पुष्टि के लिए जांच चल रही है।
Pune Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवार वालों को सूचना दी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IND W vs NED W T20 WC: नीदरलैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
- 2. CG Promotion : राज्य प्रशासनिक सेवा में बड़ा प्रमोशन, 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, सरकार ने जारी किए आदेश
- 3. CG News : बाजार में खरीदारी कर रहे थे लोग, तभी मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, 10 घायल
- 4. Karnataka News: कर्नाटक में विभाग बंटवार के दूसरे दिन मंत्री रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, मुख्यमंत्री बदलते ही कांग्रेस में खटपट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

