Create your Account
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
सुकमा। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से छत्तीसगढ़ में नक्सली अब बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। प्रमुख नक्सली नेताओं के मारे जाने के बाद, अब अन्य राज्यों में सक्रिय नक्सली छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को सुकमा-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
यह मुठभेड़ ओडिशा पुलिस के साथ हुई, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं, एक जवान घायल हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर इलाके की सीमा पर हुई। जवानों को जानकारी मिली थी कि बड़ी संख्या में ओडिशा के नक्सली छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही नक्सली एर्राबोर सीमा से आगे बढ़े, सुरक्षाबलों ने उनका सामना किया। इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया और एक जवान घायल हो गया। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 2. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, रायगढ़-महासमुंद में भारी बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट
- 4. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

