Create your Account
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय से उज्जैन का वातावरण होगा धर्ममय, साधु संतों ने भोपाल पहुंचकर किया सम्मान
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के धर्मनगरी उज्जैन में साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थाई आश्रम बनाने की अनुमति दिए जाने के निर्णय से उज्जैन नगरी का वातावरण धर्ममय होगा। यह बात उज्जैन से पधारे अखाड़ा परिषद के संतजनों ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सभी संतों ने शॉल और फूलों की बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया एवं आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन परंपरा का पालन करते हुए संतजनों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जय श्री महाकाल के उद्घोष से सभी का अभिनंदन भी किया। सभी संतों ने आगामी सिंहस्थ की तैयारी अभी से प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों की सराहना की। उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साधुवाद भी दिया। सभी संतों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संतों को उज्जैन में विकास कार्यों की जानकारी दी और उनके सुझाव प्राप्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा नदी के जल संरक्षण, उज्जैन में स्वच्छता, अखाड़ों के निर्माण की योजना, जल निकासी, आगामी कुंभ की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी संतजनों को निवास में भोजन कराया तथा स्वयं भी संतों के साथ भोजन किया।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें BCCI ने क्यों लिया ये फैसला
- 2. Raipur City News: भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा कल भरेंगी नामांकन, देर रात तक कांग्रेस कर सकती उम्मीवार का ऐलान
- 3. India-Iran: खामेनेई की मौत पर भारत ने जताई संवेदना, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव
- 4. Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने दागा करियर का 900वां गोल, रोनाल्डो को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दोनों के बीच कितने मैचों का अंतर? जानिए
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

