Create your Account
पैसों की लालच में किसान बना अपराधी, पूर्व सीएम उमा भारती का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल...
- Rohit banchhor
- 05 Nov, 2024
सोशल मीडिया से कमाई करने की लालच में एक किसान ने कानून की सीमाएं पार कर दीं।
MP News : भोपाल। सोशल मीडिया से कमाई करने की लालच में एक किसान ने कानून की सीमाएं पार कर दीं। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पूर्व आईपीएस अधिकारी डी.रुपा के एडिटेड वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट करने वाले 20 वर्षीय युवक शाकिर खान को भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शाकिर खान खंडवा जिले के लहाड़पुर गांव का निवासी है और खेती-बाड़ी का काम करता है। शाकिर वर्तमान में बीए सेकंड ईयर का छात्र है।
MP News : छह महीने से कर रहा था गलत काम-
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच, शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, आरोपी शाकिर पिछले छह महीनों से नेताओं और अधिकारियों के एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था। इन वीडियो से उसे अधिक लाइक्स और व्यूज मिलते थे, जिससे उसकी कमाई होती थी। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के जरिए उसके खाते में 9 हजार रुपये आए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अब तक 300 से अधिक ऐसे वीडियो बना चुका है।
MP News : वायरल वीडियो ने बढ़ाई परेशानी-
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह दावा किया गया था कि पूर्व सीएम उमा भारती के घर में महिला आईपीएस अधिकारी नौकरानी बन गई हैं और उन्हें पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस भ्रामक वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ऐसे वीडियो बनाकर लाइक और व्यूज के माध्यम से पैसे कमाने का प्रयास कर रहा था।
Related Posts
More News:
- 1. Dhoni Post For Gambhir - Team India: कोच साहब… गौतम गंभीर के लिए MS धोनी की खास पोस्ट, गंभीर ने भी दिया मजेदार रिप्लाई बोले- आपको देख कर...
- 2. Raipur City News: होली में हुडदंग करना पड़ेगा भारी,ड्रिंक एंड ड्राइव पर होगा एक्शन, शांति-समिति की बैठक में प्रशासन की दो टूक चेतावनी
- 3. Zomato से अब खाना मंगाना हुआ महंगा, बढ़ गई प्लेटफॉर्म फीस, जानें हर ऑर्डर पर कितना लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
- 4. Sri Ram Yantra: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना, पूजन कर आरती उतारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

