Create your Account
साढ़े सात लाख कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सीएम ने किया महंगाई भत्ता देने का ऐलान...
- Rohit banchhor
- 28 Oct, 2024
राज्य शासन द्वारा 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा मार्च 2024 में की गई थी,
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सरकारी - कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता दिए जाने का ऐलान किया है। सीएम ने इस ऐलान के साथ प्रदेश के करीब साढ़े सात लाख कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से मिलेगा। लंबे समय से सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। पेंशनर्स को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिलेगा। महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी अपनी ओर से सबको बधाई। बधाई डबल तब हो जाती है, जब दीवाली भी है और इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है।
MP News : हम सभी दीपावली के - अवसर पर अपना ध्यान रखें और अपने आसपास - के लोगों का भी ध्यान रखें, गरीब से गरीब आदमी की आंखों में भी आनंद समाएं, यह प्रयास समाज के सभी लोगों को करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा कि आप सब अपने लगन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ काम किया है। इस कारण से पूरे देश के अधिकारियों- कर्मचारियों में एक विशेष पहचान मध्यप्रदेश का है। इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का भी ध्यान रखें।
MP News : राज्य शासन द्वारा 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा मार्च 2024 में की गई थी, लेकिन इसका भुगतान तकरीबन आठ माह पूर्व जुलाई 2023 से कर्मचारियों को मिल रहा है। एरियर की राशि का भुगतान किस्तों में किया गया। अब सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा। इसका भुगतान तकरीबन दस महीने पहले यानी एक जनवरी 2024 से किया जाएगा। बीच के दस महीनों की राशि का भुगतान एरियर के तौर पर होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : हाईटेक ड्रग तस्करी का खुलासा, बीपी मशीन में छिपाकर मंगाता था कोकीन, आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News : भाई को बचाने कूदी बहन, दोनों की तालाब में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
- 3. CG News : पापा राव मीडिया के सामने किया गया पेश : हथियार और कारतूसों के जखीरे दिखाए, DGP ने संविधान की प्रतियां देकर किया स्वागत
- 4. Tension in West Asia: दुश्मन नहीं, सिर्फ दोस्तों के लिए खुलेगा होर्मुज; अमेरिका की वार्निंग के बाद भी नहीं बदले ईरान के सुर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

