Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Crime News : जन्मदिन बना ‘मौत का जश्न’, केक लगाने पर भड़का बर्थडे बॉय, जिम में बरसाईं गोलियां, 3 की मौके पर मौत
Crime News : बुलंदशहर। खुशियों के जश्न में डूबा एक बर्थडे पलभर में खौफनाक कत्लेआम में बदल गया। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली बात पर हुई कहासुनी ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि तीन युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
बताया जा रहा है कि जिम में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने मजाक में बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया, जो उसे नागवार गुजरा। देखते ही देखते वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। मामूली झगड़ा अचानक हिंसा में बदल गया। बर्थडे बॉय और उसके दोस्तों ने तमंचा निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
गोलियों की आवाज से जिम में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। इस हमले में मनीष, आकाश और अमरदीप को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में जश्न का माहौल चीख-पुकार और खून से सने मंजर में बदल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को हाईकोर्ट का आदेश, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर
- 2. SRH vs RR IPL 2026 : प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान के बल्लेबाजों का किया काम तमाम, सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से दी करारी शिकस्त
- 3. CG News : कोरबा में 79 लाख का बड़ा घोटाला, गरीबों की इंदिरा आवास राशि हड़पने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार
- 4. Amit Shah Convoy Incident: बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अफसर सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

