Create your Account
Korba Guesthouse Party: गेस्टहाउस में शराब पार्टी करने वाले अफसरों का तबादला, वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई
- Pradeep Sharma
- 22 Apr, 2026
कोरबा। Korba Guesthouse Party: कोरबा में सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराब पीते पकड़े जाने के बाद दो अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई पिछले सप्ताह सामने आए एक वीडियो के बाद की गई
कोरबा। Korba Guesthouse Party: कोरबा में सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराब पीते पकड़े जाने के बाद दो अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई पिछले सप्ताह सामने आए एक वीडियो के बाद की गई, जिसमें अधिकारी गेस्ट हाउस में शराब का सेवन करते हुए दिखाई दिए थे।
Korba Guesthouse Party: एक अधिकारी को कोरबा से मड़वा स्थानांतरित किया गया है, जबकि दूसरे को मड़वा से कोरबा बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक डीएसपीएम में पदस्थ मुख्य रासायनज्ञ गोवर्धन सिदार को कोरबा से जांजगीर जिले के मड़वा स्थित पावर प्लांट भेजा गया है।
Korba Guesthouse Party: वहीं, मड़वा के मुख्य रासायनिक अधिकारी उत्तम सिंह चंद्रवंशी को कोरबा स्थित मुख्य अभियंता उत्पादन, डीएसपीएम में पदस्थ किया गया है। इन तबादलों के माध्यम से प्रशासन ने सख्त संदेश देने का प्रयास किया है।
Korba Guesthouse Party: गेस्ट हाउस में शराब पीते कैमरे में कैद
बता दें कि पिछले सप्ताह सीएसईबी कोरबा पूर्व के अति विशिष्ट विश्राम गृह में गोवर्धन सिदार अपने कुछ साथियों के साथ शराब पीते हुए कैमरे में कैद हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मानसून का कहर, गरियाबंद में 40 साल पुराना पुल ढहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, फिंगेश्वर में घरों में घुसा पानी
- 2. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 3. Bihar: बिहार में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा, कई मजदूर घायल, पटना-समस्तीपुर को जोड़ेगा यह ब्रिज
- 4. UPSC CAPF AC Admit Card 2026: असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

