Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
RCB vs GT IPL 2026: चिन्नास्वामी में बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी गुजरात, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
RCB vs GT IPL 2026: बेंगलुरु : आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि फिल सॉल्ट चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह जैकब बेथेल को मौका दिया गया है। वहीं गुजरात ने जेसन होल्डर को डेब्यू कराया है और मानव सुथार को टीम में शामिल किया है।
हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक मुकाबला कांटे का रहा है। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए 6 मैचों में दोनों ने 3-3 जीत दर्ज की है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है।
पिच रिपोर्ट
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां की छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन बाद में रन बनाना आसान हो जाता है।
मौसम अपडेट
बेंगलुरु में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हल्के बादल जरूर रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है।
कहां देखें लाइव मैच
इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार। इम्पैक्ट प्लेयर: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।
Related Posts
More News:
- 1. PBKS vs SRH IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के खिलाफ जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानिए पिच, मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
- 2. CG News : 18 अप्रैल को प्रदेश के प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद : 17 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर करेंगे काम, RTE प्रतिपूर्ति नहीं बढ़ने को लेकर है विरोध
- 3. UP Crime : पिता ने जुड़वा बेटियों का गला रेतकर की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना
- 4. Rajasthan Pachpadra Refinery Fire : उद्घाटन से पहले ही पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, आसमान में छा गया काला धुआं, मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

