Breaking News
:

Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत

Singer Rihanna spotted in India

Singer Rihanna spotted in India: मुंबई: ग्लोबल पॉप आइकन सिंगर रिहाना इस समय भारत आई हुई है. लगभग दो साल वो भारत पहुंची है. साल 2024 में वो अनंत अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थीं, जहाँ उन्होंने परफॉर्म भी दी थी. अब फिर उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है.


फुल ब्लैक में दिखी रिहाना

दुनिया भर में मशहूर सिंगर रिहाना को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उन्होंने काले रंग के चश्मे पहने थे, उन्हें देखते ही उनके फैंस का हुजूम लग गया, इस बीच रिहाना भारी सिक्योरिटी के बीच नजर आईं।





अनंत -राधिका अंबानी के वेडिंग फंक्शन में आई थी नजर

रीडर्स को बता दे कि, इससे पहले 2024 में अनंत-राधिका अंबानी के वेडिंग फंक्शन में रिहाना परफॉमेंस देने पहुची थी, ये तीन दिवसीय शादी समारोह जामनगर में आयोजित हुआ था. जिसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आये थे.


भारत क्यों आई हैं रिहाना?

ग्रैमी अवॉर्ड्स विनर मशहूर रिहाना को एयरपोर्ट पर पैप्स और फैंस से बातचीत करते हुए देखा गया. इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो फैंस से बात करती दिख रही हैं. रिहाना प्राइवेट जेट से भारत पहुंची हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो कलिना एयरपोर्ट पर ली गईं है. बताया जा रहा है कि रिहाना इस बार भारत किसी फैशन इवेंट में शिरकत करने पहुंची हैं. जहां रिहाना अपने ब्रांड का लिमिटेड पॉप-अप लॉन्च कर सकती हैं. लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us