Create your Account
CG News : तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरकर युवक की मौत, युवती घायल, प्रेम-प्रसंग का मामला
- Rohit banchhor
- 22 Apr, 2026
फिलहाल यह मामला रहस्य और आशंकाओं से घिरा हुआ है, जिसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही संभव होगा।
CG News : बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी इलाके में स्थित अभिलाषा परिसर की इडब्ल्यूएस बिल्डिंग में बुधवार को हुई एक रहस्यमयी घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती के गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद युवती को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों ने खुद छलांग लगाई या किसी अन्य कारण से छत से गिरे। इसको लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले भी दोनों को कई बार इमारत की छत पर देखा गया था। अचानक तेज आवाज के बाद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को नीचे पड़ा पाया।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल यह मामला रहस्य और आशंकाओं से घिरा हुआ है, जिसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही संभव होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 2. CG News: ममता साहू महिला आयोग और गौरीशंकर श्रीवास राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने, निगम मंडलों में नियुक्ति आदेश जारी, देखें लिस्ट
- 3. Jagannath Rath Yatra 2026 : 16 जुलाई से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें क्यों 108 कलशों के स्नान के बाद 15 दिन तक 'बीमार' हो जाते हैं भगवान
- 4. FIFA World Cup 2026: 5 बार का विश्व चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने रिटायरमेंट लिया, नॉर्वे ने 2-1 से हराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

