Create your Account
CG Naxalite Surrender : मुठभेड़ के बाद डर का असर, सक्रिय नक्सली दासरू ने डाले हथियार, मुख्यधारा में किया वापसी
- Rohit banchhor
- 20 Apr, 2026
इसी के चलते परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली दासरू ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
CG Naxalite Surrender : कांकेर। जिले में नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता सामने आई है। हाल ही में तेलंगाना कैडर की महिला नक्सली रूपी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद बचे हुए नक्सलियों में दहशत का माहौल है। इसी के चलते परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली दासरू ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
दासरू ने आमाबेड़ा थाना पहुंचकर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए और मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। इस आत्मसमर्पण की पुष्टि पुलिस अधीक्षक निखिल राखेछा ने की है। पुलिस के अनुसार, दासरू लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और परतापुर एरिया कमेटी का अहम सदस्य रहा है।
आत्मसमर्पण के बाद उसे राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत तत्काल 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा उसे आने वाले 3 वर्षों तक हर महीने 10,000 रुपये का स्टाइपेंड, मुफ्त आवास और भोजन, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके।
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal Rajya Sabha By-elections: पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
- 2. MP News : रवानगी रोकने की कीमत मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर लोकायुक्त के जाल में फंसे
- 3. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 4. WhatsApp username feature : भारत में फिलहाल लॉन्च नहीं होगा व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर, मेटा ने क्यों टाला फैसला, आ गया जवाब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

