Create your Account
CG News : जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर
- Rohit banchhor
- 22 Apr, 2026
आरोप है कि ये तस्कर इस दुर्लभ जीव का सौदा 50 करोड़ रुपए में करने के लिए पखांजूर से रायपुर तक पहुंचे थे।
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में वन्यजीव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि ये तस्कर इस दुर्लभ जीव का सौदा 50 करोड़ रुपए में करने के लिए पखांजूर से रायपुर तक पहुंचे थे।
वन विभाग को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने भाटागांव इलाके में ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क किया और सौदे की पुष्टि होते ही जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी ने किया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि पैंगोलिन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी कीमत पर बेचने की योजना थी, जिसके लिए इसे छत्तीसगढ़ के पखांजूर से रायपुर लाया गया था।
वन विभाग अब इन तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटा है, ताकि इस अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Australia T20 WC 2026 Champion : ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
- 2. CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े
- 3. Floods wash 3,000 LPG Cylinders: भारी बारिश और पातालगंगा में बह गए 3,000 LPG सिलेंडर, देखें वीडियो
- 4. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

