Create your Account
CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 63.54 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
CG Crime : धमतरी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिहावा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 127 किलो से अधिक गांजा जब्त करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 63.54 लाख रुपये आंकी गई है।
मामला 20 अप्रैल की शाम का है, जब सांकरा फॉरेस्ट नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से टेप से पैक 62 पैकेट गांजा बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिवत कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने गांजे के साथ कार, मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 72.71 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के सांगली निवासी संदीप खोत और स्वप्नील मुलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 2. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 3. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 4. UP News : ट्रेन से कानपुर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, CSJMU के दीक्षांत समारोह में 1.05 लाख छात्रों को मिली डिग्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

