Create your Account
Raipur City News : भाठागांव में पानी टंकी की पाइपलाइन फूटी, सड़क पर घंटों तक फव्वारे की तरह बहता रहा पानी, नहीं पहुंचा अमला
Raipur City News : रायपुर: रायपुर के भाठागांव इलाके में पानी टंकी की मुख्य पाइपलाइन फटने से सुबह 8 बजे एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। पाइपलाइन में अचानक फूट पड़ने से बीच सड़क पर पानी फव्वारे की तरह उछल-उछलकर बहने लगा और यह सिलसिला घंटों तक जारी रहा।
Raipur City News : पानी की बर्बादी, शहर में किल्लत
स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइपलाइन फूटने के बाद काफी देर तक पानी लगातार बहता रहा, लेकिन नगर निगम की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो गया। हैरानी की बात यह है कि शहर के कई इलाकों में इन दिनों पानी की किल्लत चरम पर है और लोग टैंकरों पर निर्भर हैं।
Raipur City News : लोगों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय निवासियों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर तीखी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि जहां पानी की एक-एक बूंद की कमी है, वहां इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या और गंभीर होती जा रही है, ऐसे में पाइपलाइन फूटने जैसी घटनाएं स्थिति को और बिगाड़ रही हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। फिलहाल नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर चुकी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 2. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
- 3. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 4. CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

