Create your Account
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का यूटर्न, पहले भारत को बताया था नरक, अब बोले- महान राष्ट्र... क्या है बौखलाहट की वजह
Donald Trump: नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। महज 24 घंटे के भीतर उन्होंने भारत को लेकर ऐसा यू-टर्न लिया, जिसने कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। पहले जहां उन्होंने भारत के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया, वहीं अब उन्होंने भारत को “महान राष्ट्र” बताया और कहा कि देश के शीर्ष पर उनका “बहुत अच्छा दोस्त” है।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई
दरअसल, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के पॉडकास्ट का एक हिस्सा साझा किया था। इसमें जन्मसिद्ध नागरिकता कानून की आलोचना करते हुए भारत और चीन के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पोस्ट में दावा किया गया कि ये लोग अमेरिका में बच्चों को जन्म देकर नागरिकता हासिल करते हैं।
बयान से बढ़ा विवाद
इस पोस्ट में भारत को “नरक” जैसे शब्दों से संबोधित किए जाने पर भारत सहित वैश्विक स्तर पर आलोचना हुई। खासतौर पर अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय में नाराजगी देखने को मिली।
दूतावास की सफाई
विवाद बढ़ने के बाद भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भारत की तारीफ करते हुए उसे एक महान देश बताया है और दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Noida Protest: नोएडा हिंसा पर बोली उच्च स्तरीय कमेटी, उकसावे में आए कर्मचारी, मजदूरों के लिए ये बड़े फैसले
- 2. CG News: बंद नहीं होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, लेकिन नए सत्र से देनी होगी फीस
- 3. CG News : राइस मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक, लाखों का नुकसान
- 4. UP News : कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला : तंत्र-क्रिया के लिए 7 साल की बेटी की बली देने को तैयार था पिता, मासूम की चीख ने बचाई जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

