Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 5 दिन तक हीटवेव अलर्ट, रात भी गर्म रहने की संभावना
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में ग्रीष्म लहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
सोमवार को रायपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया और दोपहर में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बढ़ने से हालात और असहज हो गए।
मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और अंधड़ के साथ वज्रपात की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई गई है।
मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
- 2. India-Australia uranium deal sealed: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर, रक्षा से लेकर AI और स्पेस तक कई अहम समझौते
- 3. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 4 दिन बारिश के आसार, 13 जिलों में यलो अलर्ट
- 4. CG News : उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, तीन कर्मचारियों ने तैरकर बचाई जान, एक की तलाश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

