SRH vs DC IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 243 रनों का टारगेट, राहुल-पथुम क्रीज़ पर
SRH vs DC IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 243 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एसआरएच ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए।
SRH vs DC IPL 2026: इस विशाल स्कोर की नींव सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रखी, जिन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उन्होंने ट्रैविस हेड (37 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान ईशान किशन (25 रन) के साथ 79 रनों की साझेदारी की। अंत में हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
SRH vs DC IPL 2026: दिल्ली की गेंदबाजी कमजोर नजर आई, जहां नीतीश राणा और मुकेश कुमार काफी महंगे साबित हुए। टीम संयोजन की बात करें तो दिल्ली ने आकिब नबी की जगह राणा को मौका दिया, जबकि हैदराबाद ने दिलशान मदुशंका को शामिल किया। दोनों टीमों के छह-छह अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण हैदराबाद अंक तालिका में आगे है।

