Create your Account
CG News: छत्तीसगढ़ में जारी होगा सीएम हेल्पलाइन नंबर, समय सीमा पर समाधान नहीं हुआ तो अफसर जिम्मेदार
- Rohit banchhor
- 21 Apr, 2026
अगर तय समय पर शिकायत या समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी।
CG News: रायपुर। CM Helpline Number: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे शिकायत के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत होने जा रही है। इस हेल्पलाइन में चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। ताकि, किसी भी समय कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं की शिकायत कर सके। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, सीएम हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों या फिर समस्याओं के निराकरण के लिए समय निर्धारित होगा। अगर तय समय पर शिकायत या समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी।
जारी होगा टोल-फ्री नंबर-
सीएम हेल्पलाइन के लिए बाकायदा एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराना आसान होगा। प्रत्येक शिकायत के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की जाएगी और संबंधित विभागों की जवाबदेही भी तय होगी। प्रशासनिक व्यवस्था होगी मजबूत सीएम हेल्पलाइन शुरू होने से विभागों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही, शासन स्तर पर समस्याओं की मॉनिटरिंग भी आसान होगी।
Related Posts
More News:
- 1. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 3. CG News : मानसून का कहर, गरियाबंद में 40 साल पुराना पुल ढहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, फिंगेश्वर में घरों में घुसा पानी
- 4. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

