Create your Account
CG News : जशपुर में ‘विमान क्रैश’ निकला भ्रम: पहाड़ी आग और हेलीकॉप्टर उड़ान से फैली अफवाह
- Rohit banchhor
- 20 Apr, 2026
नारायणपुर क्षेत्र में प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर पूरी तरह अफवाह साबित हुई है।
CG News : जशपुर। जिले के नारायणपुर क्षेत्र में प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर पूरी तरह अफवाह साबित हुई है। प्रशासनिक जांच में कहीं भी विमान दुर्घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सोमवार दोपहर इलाके में धुआं उठने की सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में कोई विमान हादसा नहीं हुआ है। प्रशासन के अनुसार, जंगल में सूखे पत्तों में लगी आग के कारण धुआं उठ रहा था। इसी दौरान खनिज सर्वे में लगे हेलीकॉप्टर को पास से उड़ते देख लोगों को भ्रम हुआ कि कोई विमान क्रैश हो गया है। फिलहाल पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से इलाके की लगातार निगरानी कर रही है, ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Sawan 2026 : कब से शुरू होगा शिवभक्ति का पावन महीना? जानिए चारों श्रावणी सोमवार की तारीखें और पूजा का महत्व
- 2. Raipur City News : पहली ही बारिश में डूबा रायपुर, सड़क से स्टेशन तक पानी-पानी, नगर निगम और विकास कार्यों की खुली पोल
- 3. CG News : पुलिस ने की 214 किलो गांजा जब्त, 1.07 करोड़ की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार
- 4. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें श्री महाकालेश्वर की अलौकिक भस्म आरती दर्शन, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा उज्जैन, देखे लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

