Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Pachpadra Refinery Fire Accident: पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद मोदी का दौरा स्थगित, कल पीएम करने वाले थे उद्घाटन
- Pradeep Sharma
- 20 Apr, 2026
Pachpadra Refinery Fire Accident: बालोतरा/बाड़मेर। राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी।
Pachpadra Refinery Fire Accident: बालोतरा/बाड़मेर। राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले थे।
Pachpadra Refinery Fire Accident: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। इस दौरान करीब 10 से 12 फायर ब्रिगेड से एक साथ पानी की बौछार की गई। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Pachpadra Refinery Fire Accident: HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में पाइप लाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। इस यूनिट में क्रूड ऑयल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Israel Deny US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान समझौते पर इजरायल की आपत्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर बोले- हम ट्रंप के गुलाम नहीं
- 2. CSBC बिहार कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से परीक्षा, यहाँ डाउनलोड करें हॉल टिकट
- 3. CG News: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल बनाए गए पर्यवेक्षक, 18 जून को मतगणना
- 4. Big Accident : उत्तर बंगाल में बड़ा हादसा : जलपाईगुड़ी में बस और ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 40 से अधिक घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

