Create your Account
CG News : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच
CG News : मैनपुर: छत्तीसगढ़ के मैनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से स्थानीय स्तर पर सनसनी फैल गई है। मैनपुर से लगभग 10-12 किलोमीटर दूर धवलपुर मार्ग पर यह घटना हुई।
CG News : स्थानीय लोगों ने सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। धवलपुर रेंज के रेंजर कामता प्रसाद मरकाम की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमों के अनुसार शव का दाह संस्कार किया गया।
CG News : प्रारंभिक जांच में वन विभाग की टीम ने अनुमान लगाया है कि तेंदुआ पानी की तलाश में सड़क पर आया होगा या फिर किसी तेज रफ्तार वाहन से टकरा गया होगा। हालांकि, कुछ मामलों में शिकारियों द्वारा जहर दिए जाने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं, इसलिए इस पहलू से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।
CG News : वन विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके आधार पर तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वन्यजीवों के आवागमन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 2. UP News : नितिन नवीन ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकला रोड शो, पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक
- 3. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 4. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

