Breaking News
:

West Bengal- Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE: बंगाल में 11 बजे तक 41% वोटिंग, तमिलनाडु में 37.56% मतदान

West Bengal-Tamil Nadu Elections 2026 Voting LIVE

West Bengal- Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE: नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा में हो रही वोटिंग में लोग जमकर भाग ले रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सुबह 11:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार

 West Bengal- Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE: नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा में हो रही वोटिंग में लोग जमकर भाग ले रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सुबह 11:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% मतदान दर्ज किया गया है। सुबह के शुरुआती घंटों के बाद मतदान की गति में भारी उछाल देखा गया है, जो दोनों राज्यों के मतदाताओं के जबरदस्त उत्साह। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनापुर में सबसे अधिक 44. 69 फीसदी वोटिंग हुई है।


West Bengal- Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE: विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी 234 सीटें और बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हो रहा है। मतदान के लिए दोनों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील पोलिंग बूथ पर केंद्रीय बल के जवानों को तैनात किया गया है।


West Bengal- Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जिन 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन व जंगलमहल अंचल के पांच जिले शामिल हैं। मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की नौ, जलपाईगुड़ी की सात, अलीपुरद्वार की पांच, कलिंपोंग की एक, दार्जिलिंग की पांच, उत्तर दिनाजपुर की नौ, दक्षिण दिनाजपुर की छह, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पश्चिम ब‌र्द्धमान की नौ, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, झाड़ग्राम की चार, पुरुलिया की नौ व बांकुड़ा की 12 सीटें शामिल हैं।


West Bengal- Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE: पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाताओं की कुल संख्या तीन करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 है, जिनमें एक करोड़ 84 लाख 99 हजार 496 पुरुष, एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिला व 465 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।


West Bengal- Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE: तमिलनाडु में इन पार्टियों के बीच मुकाबला


तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। यहां 4,023 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला द्रमुक और अन्नाद्रमुक गठबंधन के बीच है। कई सीटों पर अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके त्रिकोणीय मुकाबले में है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us